“डॉ. बख्श, मरियम और कंदील: मजबूरी, मोहब्बत और अधूरा रिश्ता”
doctor Bakhsh ka gussa
देखो मरियम उस वक्त जो कुछ भी मैंने किया वह सिर्फ तुम्हारी जान बचाने के लिए किया।
बाकी उसके अलावा मेरे दिल में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है।
मुझे तो उस दिन के बाद तुम कभी याद भी नहीं रही थी तुम्हारा फेस तक मुझे याद नहीं था।
डॉक्टर बख्श होटल में मरियम के रूम में आकर मरियम से कह रहे थे।
मरियम ठीक उनके सामने सोफे पर बैठी हुई थी।
अच्छी तरह से जानती हूं डॉक्टर बख्श की आपने उस वक्त मेरी जान बचाने के लिए वह किया था।
लेकिन यह बात आप भी अच्छी तरह से जानते हो।
कि मैं आपसे पहले से मोहब्बत करती थी।
उस दिन तो आपकी पहली बार मुझसे मुलाकात हुई थी। लेकिन मैं जानती आपको पहले से थी।
आप भले ही मुझे नहीं जानते थे डॉक्टर बख्श।
मरियम की नीली आंखों में आंसू थी।
वह ब्लू जींस और वाइट शर्ट पहनी हुई थी।
उसकी सुनहरे बाल इस वक्त रबर बैंड की कैद में थे।
मुझे इस चीज की खबर नहीं थी और मैं खबर भी नहीं करना चाहता हूं।
क्योंकि जब तुम मुझसे मिली थी?
उससे पहले मैं अपना दिल किसी को दे चुका था।
मैं उस वक्त भी शादीशुदा था।
डॉ बक्श अपने कोर्ट को ठीक करते हुए बोले।
आई नीड यू डॉक्टर बख्श।
मरियम अपनी बड़ी-बड़ी आंखों को झपकाएते हुए बोली।
मरियम की आंखें झपकाने से उसके आंसू नीचे गिर गए थे।
एक लम्हे के लिए डॉक्टर बख्श ने उसे बहुत गौर से देखा।
वाकई हर एन्गल से मरियम जमाल बहुत खूबसूरत लड़की थी।
लेकिन डॉक्टर बख्श कुछ नहीं कर सकते थे।
क्योंकि उनके दिल और दिमाग के हर कोने में सिर्फ कंदील का नाम था?
वहां किसी और के लिए कोई जगह ही खाली
नहीं थी।
सॉरी मरियम जमाल मगर मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकता हूं।
डॉ बख्श ने उस पर से नजरे हटाते हुए कहा।
प्लीज डॉक्टर बख्श ऐसा मत कीजिए मेरे साथ।
वो उनसे रिक्वेस्ट करने लगी।
मैं अपने हालात से तुम्हें आगाह कर चुका हूं।
उसके बाद भी तुम मुझे हेल्प मांग रही हो।
मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं तुम समझो इस बात को।
डॉ बख्श उसको समझने की कोशिश कर रहे थे।
लेकिन मरियम जमाल किसी तरह से उनकी बात को समझने के लिए तैयार ही नहीं थी।
मरियम जमाल तुम्हारे लिए यही बेहतर है कि तुम वापस अमेरिका चली जाओ।
यहां रहकर कोई फायदा नहीं है।
डॉक्टर बख्श सोफे पर से उठाते हुए बोले।
मरियम की तरफ उनकी पीठ थी।
नहीं डॉक्टर बख्श में ऐसे नहीं जाऊंगी।
मै जिस शख्स को हासिल करने आई हूं मुझे वह चाहिए।
मै उसे हासिल किए बिना मैं यहां से वापस नहीं जाऊंगी। मरियम जमाल अपनी बात पर डटी हुई थी ।
जस्ट शट अप मरियम जमाल।
डॉ बख्श ने उसकी तरफ रूख मोड़कर गुस्से में कहा।
खुदा हाफिज मरियम जमाल मुझे अपनी शक्ल दोबारा कभी मत दिखाना लाइफ में।
डॉ बख्श उससे कह कर आगे बढ़ने लगे।
डॉक्टर बख्श लिसन टू मी ।
मैं अभी भी आपकी वाइफ हूं।
मरियम जमाल ने कहा।
शेट यौर माऊथ मरियम जमाल।
मेरी वाइफ सिर्फ कंदील है कोई और नहीं।
डॉ बख्श को उसकी बात पर गुस्सा आ गया था।
डॉ बख्श आप अच्छी तरह से जानते हैं।
के आपके डाइवोर्स पेपर पर साइन करने से पहले मैं वहां से चली गई थी?
और दोबारा मैंने आपसे कभी राब्ता नहीं किया।
उस लिहाज से मैं अभी भी आपकी वाइफ हूं।
मरियम जमाल अपनी जगह से खड़े होते हुए अपने सीने पर हाथ बनाकर बोली।
मरियम जमाल तुम मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही हो।
डॉ बख्श चलते हुए मरियम जमाल के नजदीक आए।
नहीं डॉक्टर बख्श मैं आपको ब्लैकमेल नहीं कर रही हूं बल्कि मैं आपको सच्चाई से आगाह करा रही हूं।
वह बिना खौफ के डॉक्टर बख्श की आंखों में देखते हुए बोली।
मरियम जमाल वापस चली जाओ नहीं तो मैं तुम्हें।
डॉ बख्श ने मरियम जमाल के बालों को अपने हाथों से झगड़ते हुए कहा।
लेकिन कुछ लम्हे के लिए डॉक्टर बख्श की निगाह उसके होठों पर ठहर गई।
डॉ बख्श आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं ।
मुझे सब मंजूर है।
वह अपनी आंखों को बंद करते हुए बोली।
वो डॉक्टर बख्श के बाल झकड़ने पर मुस्कोरा रही थी
उफ़ मरियम जमाल मैं तुम्हें कैसे समझाऊं?
डॉक्टर बख्श ने उसके बालों को छोड़कर।
अपने दोनों हाथों से अपने सर को झकड़ते हुए कहा।
डॉ बख्श आई प्रॉमिस यू कि मैं आपकी फर्स्ट वाइफ के सामने कभी नहीं आऊंगी ।
किसी तरह से आपको डिस्टर्ब नहीं करूंगी।
मरियम जमाने कहां?
बस आप अपनी जिंदगी के किसी कोने में मुझे थोड़ी सी जगह दे दीजिए।
सिर्फ अपना नाम दे दीजिए मुझे डॉक्टर बख्श।
वो डॉक्टर बख्श रिक्वेस्ट कर रही थी।
मरियम जमाल मैं तुम्हें कैसे समझाऊं?
मैं ऐसा हरगिज नहीं कर सकता।
डॉ बख्श वहीं पर सोफे पर ढह गए थे।
डॉ बख्श मेरा इस दुनिया में आपके सिवा कोई नहीं है।
प्लीज अपना नाम मुझे मत छीनिए ।
मरियम की आंखें फिर आंसुओं से झिलमिला ने लगी।
डॉक्टर बख्श दोनों हाथों से अपने सर को पकड़े हुए खामोश बैठ गए ।
उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि उन्हें क्या करना चाहिए?
क्योंकि जिस तरह से ये लड़की उन्हे इमोशनल ब्लैकमेल कर रही थी?
उनके माइन्ड ने काम करना ही बंद कर दिया था।
डॉक्टर बख्श बहुत बुरी तरह फस चुके थे।
उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस उलझन ते वह बाहर कैसे निकाले?
एक तरफ उनकी प्यारी सी बीवी कंदील दिल थी।
जिसे पाने के खातिर उन्होंने क्या कुछ नहीं किया?
जिसे पाने के खातिर उन्होंने सालों इंतजार किया।
कंदील को अगर इस बात की खबर भी हो जाती।
की डॉक्टर बख्श की जिंदगी में कंदील के अलावा भी दूसरी कोई लड़की मौजूद है।
तो कंदील हमेशा के लिए डॉक्टर बख्श को छोड़ कर चली जाती।
और दूसरी तरफ यह लड़की थी, जिसका कहना था।
कि डॉक्टर बख्श के अलावा दुनिया में उसका कोई भी नहीं है।
डॉ बख्श दोराहे पर आकर फस गए थे।
जहां से निकलने का उन्हें रास्ता नजर नहीं
आ रहा था।
डॉ बख्श 5 साल पहले कि वह बातें याद करने लगे जब पहली बार इस लड़की से उनकी मुलाकात
हुई थी।
उस वक्त डॉक्टर बख्श अपने हॉस्पिटल में पेशंटों का ट्रीटमेंट कर रहे थे।
जब पुलिस उस लड़की मरियम जमाल को साथ लेकर उनके सामने आई।
ये अमेरिकन पुलिस थी।
जिसके रूल्स बेहद सख्त होते है।
आप डॉक्टर बख्श है।
पुलिस ने डॉक्टर बख्श से सवाल किया।
जी हां डॉक्टर बख्श ने कहा।
इस लड़की को जानते हैं आप।
उन पुलिस वालों ने मरियम जमाल की तरफ इशारा करते हुए कहा।
डॉ बख्श बहुत गौर से मरियम जमाल को देखने लगे।
भोला सा चेहरा ,चेहरे पर परेशानी झलक रही थी।
उसके चेहरे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह बहुत बुरी तरह डरी हुई है।
डॉक्टर बख्श को उसके चेहरा देखकर तरस आने लगा।
वो लड़की डॉक्टर बख्श को गौर से देखने लगी।
और उसने डॉक्टर बख्श को इशारे से अपनी गर्दन हिला कर कहा।
जवाब दीजिए डॉक्टर बख्श वो सख्त लहजे मे डॉक्टर बख्श से पूछ रहे थे।
आप इस लड़की को जानते हैं।
जब डॉक्टर बख्श कुछ नहीं बोले तो उन पुलिस वालों ने दोबारा उससे पूछा।
जी मैं जानता हूं इसको।
डॉक्टर बख्श ने कहा तो उस लड़की के चेहरे पर थोड़ा ईत्मीनान आ गया था।
क्या आप इस लड़की की शादी करने वाले हैं?
उन पुलिस वालों में से फिर एक पुलिस वाले ने सवाल किया।
डॉक्टर बख्श ने चौंकते हुए फिर उस लड़की की तरफ देखा।
उसको देखकर लग रहा था कि वह बस रोने वाली है।
वह अपनी गर्दन से फिर कुछ इशारा करने लगी।
जी हां।
डॉ बख्श ने फिर हां कर दिया।
यह लड़की गाड़ी को गलत वेए में चला रही थी।
जो गैर कनूनी था।
जिसकी वजह से दो लोगों का एक्सीडेंट हो गया है।
हमने इस जुर्म में इसे गिरफ्तार किया था।
फिर इसने हमे आपका नाम बताया।
इसका पासपोर्ट हमारे पास है।
हम इसका पासपोर्ट जब तक इसको वापस नहीं करेंगे।
जब तक कि आप इसेस शादी नहीं कर लेते।
उन पुलिस वालों ने डॉक्टर बख्श से कहा।
डॉक्टर बक्श बहुत ही हैरान होकर उस लड़की को देखने लगे।
उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि उस लड़की ने डॉक्टर बख्श का ही नाम क्यों बताया?
और अगर आप इससे शादी नही करेंगे तो ना हम इसका पासपोर्ट वापस करेन्गे।
और इसको सीधा जेल मे डाल देंगे
क्योकी ये एक लड़ाकी है इसीलिए इसे एक मौका मिल रहा है।
नही तो अब तक जेल मे होती ये।
उस पुलिस वाले ने तफसील से डॉक्टर बख्श को बात बताई।
✅ इस कहानी में आगे क्या हो सकता है? (Future Plot Idea)
आगे हो सकता है कि—
मरियम अमेरिका से अपने वकील को बुलाए और शादी को कानूनी रूप से साबित करने की कोशिश करे।
कंदील को किसी तीसरे व्यक्ति से यह बात पता चल जाए कि मरियम अभी भी डॉ. बख्श की कानूनी पत्नी हो सकती है।
कंदील टूटकर डॉक्टर बख्श से दूरी बना लेगी।
डॉ. बख्श को सच छुपाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
क्लाइमैक्स में या तो
मरियम खुद सच्चाई बताकर हट जाएगी, या
वह पूरी तरह से रिश्ते पर दावा ठोक देगी और बड़ा टकराव होगा।
✅ इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है? (Moral / Lesson)
👉 सच छुपाने से रिश्ता मजबूत नहीं होता, टूटता है।
👉 मजबूरी में लिया गया फैसला जिंदगी भर की उलझन बन सकता है।
👉 प्यार में ईमानदारी सबसे बड़ी ताकत है।
One-line moral:
झूठ से बचा रिश्ता भी सच से टूट सकता है।
✅ Next Short Part (आगे का छोटा हिस्सा)
डॉ. बख्श सोफे पर बैठे हुए अपने सिर को पकड़े हुए थे।
मरियम उनके सामने खड़ी रो रही थी। कमरे में सन्नाटा इतना गहरा था कि सिर्फ उसकी सिसकियों की आवाज़ गूंज रही थी।
उसी वक्त दरवाज़े पर दस्तक हुई।
“डॉक्टर बख्श… आप अंदर हैं?”
यह आवाज़ कंदील की थी।
मरियम ने चौंककर दरवाज़े की तरफ देखा।
डॉ. बख्श के चेहरे का रंग उड़ गया।
मरियम ने धीरे से कहा,
“अब देखिए डॉक्टर बख्श… सच खुद आपके सामने आ गया है।”
और कहानी यहीं एक खतरनाक मोड़ पर रुक जाती है…
✅ Readers के लिए Shukriya Message (Thank You Note)
आपका दिल से शुक्रिया कि आपने इस कहानी को पढ़ा, महसूस किया और अपना समय दिया। आपकी प्रतिक्रियाएं, कमेंट्स और प्यार ही मुझे बेहतर लिखने की ताकत देते हैं। इसी तरह जुड़े रहिए — क्योंकि हर कहानी आपके बिना अधूरी है।
प्यार और दुआओं के साथ,
Afsana Wahid 💙
https://www.indiapulsedaily.com/2026/01/cracks-and-distance-trust-friendship-story.html
All images used on this website are either AI-generated or used for illustrative purposes only.



Comments
Post a Comment