Kandil part -8


 उसने जब हवेली में कदम रखा तो उसे अजीब तरीके का सन्नाटा महसूस हो रहा था। 

सारे मुलाजिम अपने काम में लगे हुए थे।

मगर हवेली के सारे लोग कहीं नजर नहीं आ रहे थे। कंदील को बहुत थकावट महसूस हो रही थी।

समीरा बीबी।

कंदील हवेली के सहन में। झूमर के नीचे। एक आलीशान कुर्सी पर बैठते हुए। घर की पुरानी मुलाजिमा को आवाज लगा रही थी।

  बहुत बड़ी खूबसूरत हवेली जहां हर चीज बहुत खूबसूरत और। पुरानी होने के बावजूद बहुत कीमती थी।

सारी ही चीजों को बहुत ही सालीके और शानदार तरीके से सजाई गयी थी।

कंदील कुछ थकान महसूस कर रही थी इसलिए उसने अपने सर को। कुर्सी से टिका लिया।

जी कंदील बीबी आपने मुझे बुलाया। 

समीरा बहुत ही ऐहतराम से  कंदील के आगे आकर बोली। समीरा बीबी एक कप चाय पिला दीजिए।

कंदील के लहजे से ऐसा लग रहा था जैसे वह चाय के लिए। ईल्तिजा कर रही हो।

जी बीबी जी 

समीरा बहुत तेज कीचन की तरफ मुड़ी थी।

अरे समीरा,बीबी रुकिए जरा ।

जब कन्दील ने देखा वो वापस जाने के लिए मुड़ रही  है ।

तो उसने कहा 

जी बीबी जी 

समीरा दोबारा कंदील की तरफ रूख करते हुए बोली,   मानो इन्सान नही कोई  रिमोट से चलने वाली रोबोट है।

हवेली के सारे लोग कहां है?

कोई भी दिखाई नहीं पड़ रहा है इस वक्त। 

कंदील ने समीरा से पूछा। 

वह बीवी जी हवेली के सारे लोग।

नवाब साहब के कमरे में मौजूद हैं। 

नवाब साहब ने सब लोगों को अपने कमरे में आने के लिए कहा था।

समीरा ने कंदील की बात का जवाब देते हुए कहा। 

अच्छा आगा जान के कमरे में है सब।

कंदील  ने अपने माथे पर सिलवटे  डालते हुए कहा। 

क्योंकि आगा जान के कमरे में सब लोगों का मौजूद होना?

कोई छोटी बात नहीं थी। 

आगा जान सब लोगों को एक साथ अपने कमरे में -तभी  बुलाते थे। 

जब कोई बहुत जरूरी मसाला पेश आता था।

  उस वक्त सारे लोग आगा जान के कमरे में मौजूद होते थे।

ठीक है आप जाइए।

और चाय मत बनाइएगा मेरे लिए। 

कंदील ने मुलाजिमा  से कहा।

जी बी बी जी। 

मुलजिमा ने कंदील की बात का जवाब देते हुए कहा।

और दोबारा जाने के लिए मुड़ गई।

कंदील कुछ सोचते हुए आगा जान के कमरे की तरफ अपने कदमों को बढ़ने लगी।

उसे जाने क्यों ऐसा लग रहा था?

के नवाब साहब और बेगम साहिबा उससे पिछले कुछ दिनों से कुछ छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसलिए उसकी गैर मौजूदगी में।

सबको अपने कमरे में बुलाया था।

कंदील खामोशी से जाकर। आगा जान के कमरे के बाहर खड़े हो गई। 

उसने कमरे के अंदर। दाखिल होने के लिए अपने कदमों को आगे बढ़ाया ही था।

के नवाब साहब की तेज आवाज में उसके कदमों को वही जमा कर रख दिया। 

गुस्से में कप-कपाती  हुई आवाज आ रही थी ।

नवाब साहब की?

हम हरगिज अपनी बच्ची को मौत के हवाले नहीं करेंगे। हम हरगिज नहीं बताएंगे कंदील को। 

कि कि वह इंडिया वापस आ चुका है। 

और तुम सबसे हाथ जोड़कर हम दरखास्त करते हैं।

  तुम में से भी कोई इस बात का जिक्र भी कंदील के सामने ना करें। 

इस वक्त नवाब साहब की आवाज में जो दर्द और मोहब्बत थी।

उससे कमरे में खड़ा हर शख्स अच्छी तरह से वाकिफ था। 

और कमरे से बाहर खड़े हुए शख्स की तो यह बात सुनकर जान ही निकल गई थी। 

कंदील को महसूस हो रहा था। 

जैसे कंदील जमीन में धरती ही जा रही है।

कंदील लड़खड़ा कर गिरने वाली थी।

  उसने दीवार का सहारा लेकर खुद को संभालने की कोशिश की।

वह कुछ लम्हा यूं ही दीवार से टिककर।

खुद को नॉर्मल कर रही थी। 

खुद को समझने की कोशिश कर रही थी।

की जो कुछ भी अभी उसने सुना है। 

वो सब  गलत सुना है ,वह एक झूठ है।

वो जो मुझसे बहुत दूर चला गया था।

जिस शख्स के नाम से भी कंदील को नफरत थी। 

और जिनके एहसास से ही वह डरने लगती थी।

वह वापस कैसे आ सकता है?

कंदील की आंखों से आंसू बहने लगे। उसने अपने मुंह को दबा लिया। 

की कही उसके रोने की आवाज। नवाब साहब के कमरे के अंदर ना चली जाए। 

वह अपने मुंह पर हाथ रखकर। खुद को संभालते हुए। तेज तेज कदमों से चलती हुई। अपने कमरे की तरफ आने लगी। कंदील जैसे ही अपने कमरे में दाखिल हुई। 

उसने सबसे पहले अपने कमरे का दरवाजा बंद किया। 

और अपने बेड ढेर गई। 

और अपने मुंह को ताकिऐ में छुपा लिया।

  जिससे उसके रोने की आवाज किसी तक ना पहुंच सके।

हालांकि अभी कोई उसके कमरे की तरफ। नहीं था। 

कंदील तेज आवाज में रोने लगी।

मगर उसकी आवाज को कोई सुन नहीं सकता था।

और इस वक्त उसके दर्द को महसूस करने वाला भी कोई नहीं था। 

तुम क्यों आ गए मेरी जिंदगी में? 

क्यों मेरी हस्ती खेलती जिंदगी पर तुमने?

अपनी नफरत से भरी जिंदगी की दस्तक दे दी। 

आखिर क्यों सैफ हारून? 

अब क्या चाहते हो तुम मुझसे?

वह अपने दिल में। बहुत तेज  सवाल कर रही थी।

कंदील  सैफ हारून से उन सवालों का जवाब मांग रही थी।

कंदील के तो वहमो गुमान से भी यह बात निकल चुकी थी कि सैफ हारून इंडिया वापस आ सकता है।


https://myntr.it/tJkXv3i

Comments

Popular Posts