राहे बिस्मिल्ल Chapter 1: रमना वक़ार की दर्दभरी शुरुआत और उमर जमाल की बेमिसाल मोहब्बत | Hindi Novel
![]() |
| Umar jamal, ramna wakar |
लेखक की ओर से
राहे बिस्मिल्ल सिर्फ़ एक मोहब्बत की कहानी नहीं है, बल्कि उसूलों, सब्र, तवक्कुल और अल्लाह की मोहब्बत के बीच चलने वाली एक रूहानी जंग है।
इस कहानी के हर किरदार की अपनी सोच, अपने ज़ख्म और अपनी मंज़िल है। यहाँ कोई पूरी तरह सही नहीं, कोई पूरी तरह ग़लत नहीं। हर इंसान अपने नज़रिए के साथ सामने आएगा।
उम्मीद है, आप इस सफ़र में हर एहसास को महसूस करेंगे, हर मोड़ को समझेंगे और आख़िर तक इस कहानी के साथ जुड़े रहेंगे।
— अफ़साना वाहिद
राहे बिस्मिल्ल
सफ़ेद फूलों से सजा हुआ एक ख़ूबसूरत बाग़...
चारों तरफ़ सफ़ेदी ही सफ़ेदी बिखरी हुई थी। ठंडी हवाएँ फूलों की खुशबू अपने साथ समेटे बह रही थीं। उस जन्नत जैसे मंज़र के बीच रमना वक़ार खिलखिलाकर हँसते हुए भाग रही थी। उसकी हँसी पूरे बाग़ में ऐसे गूँज रही थी, जैसे किसी परिंदे की आज़ाद उड़ान।
उसने अपना सफ़ेद गाउन दोनों हाथों से हल्का-सा थाम रखा था। उसके सिर पर सफ़ेद फूलों का नाज़ुक-सा ताज सजा था, जो उसकी मासूमियत को और भी निखार रहा था।
"रमना... रुक जाओ यार! मैं थक गई हूँ!"
पीछे से हया हाँफती हुई उसे आवाज़ दे रही थी।
मगर रमना हमेशा की तरह उसकी बात अनसुनी करके आगे भागती रही। उसकी हँसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।
"रमना... अगर अब तुम नहीं रुकी... तो मैं हमेशा के लिए रुक जाऊँगी। फिर... कभी वापस नहीं आऊँगी।"
रमना फिर भी नहीं रुकी।
उसे लगा, हया हमेशा की तरह मज़ाक कर रही है।
कुछ ही पल बाद हया की आवाज़ दूर होती चली गई।
"मैं... कभी वापस नहीं आऊँगी..."
आवाज़ इतनी दूर हो गई कि जैसे हवा अपने साथ उसे भी ले गई हो।
अचानक रमना के कदम रुक गए।
उसने पीछे मुड़कर देखा।
वहाँ कोई नहीं था।
पूरा बाग़ वीरान हो चुका था। कुछ देर पहले जो फूल हवा में मुस्कुरा रहे थे, अब अजीब-सी ख़ामोशी में डूबे हुए थे।
"हया...?"
उसने घबराकर इधर-उधर देखा।
"हया... कहाँ हो तुम?"
कोई जवाब नहीं आया।
उसका दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा।
"हया... प्लीज़ बाहर आ जाओ। मज़ाक मत करो..."
उसकी आवाज़ काँपने लगी।
अचानक दूर से वही आवाज़ एक बार फिर सुनाई दी—
"मैं... कभी वापस नहीं आऊँगी..."
"नहीं...!"
रमना चीख पड़ी।
"हया... रुको... प्लीज़!"
उसी चीख के साथ उसकी आँख खुल गई।
वह हाँफते हुए बिस्तर पर उठ बैठी। माथा पसीने से भीगा हुआ था और साँसें तेज़ चल रही थीं।
"हया... हया... वापस आ जाओ... प्लीज़..."
इतना कहते ही वह बिस्तर से उतरकर ज़मीन पर घुटनों के बल बैठ गई और अपना चेहरा दोनों घुटनों में छिपाकर ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी।
उसकी चीख सुनकर शहनाज़ घबराई हुई उसके कमरे की तरफ़ दौड़ीं।
उन्होंने फ़ौरन कमरे की लाइट जलाई।
सामने का मंज़र देखकर उनका दिल कसकर सिमट गया।
रमना ज़मीन पर बैठी काँप रही थी। उसके आँसू लगातार बह रहे थे।
"रमना... बेटा... क्या हुआ?"
शहनाज़ जल्दी से उसके पास आईं और उसके कंधों पर हाथ रखा।
रमना ने नम आँखों से अपनी माँ की तरफ़ देखा।
"मम्मा..."
बस इतना ही कह पाई।
अगले ही पल वह उठकर अपनी माँ के सीने से लिपट गई।
"मम्मा... हया... मुझे छोड़कर मत जाने देना... प्लीज़..."
उसकी सिसकियाँ रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।
शहनाज़ ने उसे मज़बूती से अपने आगोश में भर लिया।
"कुछ नहीं हुआ, बेटा... मैं यहीं हूँ... सब ठीक है..."
उन्होंने उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरा, मगर एक माँ होने के नाते वह जानती थीं कि उनकी बेटी आज भी उस एक ख़्वाब से आज़ाद नहीं हो पाई थी...
वही ख़्वाब...
जो बरसों से हर रात उसकी नींद, उसका सुकून और उसकी मुस्कुराहट छीन लेता था।
---umar jamal
:ramna wakar ko park,me dekhta hai to uske nazdeek jata h
सुनो... क्या तुम जानती हो कि तुम मेरे लिए क्या हो?
क्या तुम्हें कभी एहसास होता है कि मेरे दिल में तुम्हारी क्या अहमियत है?
और सुनो... क्या वाकिफ़ हो तुम इस बात से कि तुम मेरी साँसों में बसती हो?
बताओ न... क्या तुम जानती हो ये सब?
Ramna wakar ki ankho,me koi tassurat nahi the
हाँ... मैं समझती हूँ कि तुम्हारे दिल में क्या है,
और मुझे ये एहसास भी है कि तुम्हारी नज़रों में मेरी क्या जगह है।
मैं ये भी जानती हूँ कि तुम्हारे प्यार की कोई हद नहीं —
मगर मैं इसे समझना नहीं चाहती...
जानकर भी अनजान बनती हूँ,
एहसास करके भी महसूस नहीं करना चाहती।
जानते हो क्यों?
क्योंकि ये धोखा है... बहुत बड़ा धोखा,
जो जानकर मैं नहीं खाना चाहती।
तुम अपनी आशिकी निभाते रहो,
मगर मेरी तरफ़ से कोई उम्मीद मत रखना।
मेरा दिल एक सूखे कागज़ की तरह है —
और शायद हमेशा ऐसा ही रहेगा।
(इतना कहकर वो आगे बढ़ गई...
और पीछे रह गया बस उसका सन्नाटा,
जो उस लड़के के दिल में हमेशा के लिए गूंजता रहा।)
Umar jamal
“मैं हर लफ़्ज़ में तुम्हें समझाना चाहता हूँ। मेरी मोहब्बत की तहरीर में पहले लफ़्ज़ पर ही तुम बयान हो। ये तुम्हारे अलावा किसी के बारे में सोचती भी नहीं।
फिर तुम किस तरह मेरी मोहब्बत को नज़रअंदाज़ करती हो? क्या तुम्हें मेरी बेबसी नज़र नहीं आती? रहम नहीं आता तुम्हें मुझ पर?
एक मेहरबानी करो… मेरे दिल के साथ इतनी ज़्यादती मत करो।”
उस शख़्स के लफ़्ज़ों में बहुत तड़प थी।
Ramna wakar
“मेरे नज़दीक तुम्हारे लफ़्ज़ों की कोई अहमियत नहीं। तुम कुछ भी कहो, तुम कुछ भी करो, मगर मेरे दिल की बुनियाद को तुम्हारे लफ़्ज़, तुम्हारी तक़रीर नहीं हिला सकती।
ये सारे लफ़्ज़ वक़्ती जुनून में आकर बोले जा रहे हो तुम। मेरे नज़दीक तुम्हारी इन बातों की कोई अहमियत नहीं है।
और तुम मुझसे रहम की दरख़्वास्त कर रहे हो? तौबा करो… अल्लाह के सिवा कोई रहम नहीं करता। इंसानों से क्यों उम्मीद करते हो तुम, ज़ेहान इख़्तियार?”
रमना वक़ार का चेहरा सपाट था — और आँखों में कोई तास्सुरात नहीं थे।
,,,,,,,
“या अल्लाह,”
“तू तो जानता है मेरे दिल के जज़्बातों को, मेरी तड़प को — तुझसे बेहतर कोई नहीं जान सकता।
फिर मेरे अल्लाह, मुझे इतनी तड़प और इतना दर्द क्यों हासिल हो रहा है?
अल्लाह… बहुत डरावनी होती है ये बेबसी — जब आप किसी को बेइंतहा चाहो और फिर वही शख़्स अपने दिल में आपके लिए कोई जगह, कोई नरम गोशा ही न रखे…
उस वक़्त दुनिया की हर चीज़ बेइमाने लगने लगती है।
ऐसा लगता है जैसे ये दुनिया मेरे लिए बनी ही नहीं।”
“ये सब सिर्फ़ एक शख़्स के अहमियत न देने पर होता है…
या अल्लाह, उसे एहसास करा मेरे दिल की हालत का, मेरी मोहब्बत की अहमियत का।
तू जानता है मेरे रब, मेरा दिल बस उसी के कसीदे पढ़ता है।
या अल्लाह, बहुत दर्द देती है उसकी बेरुख़ी…”
ज़ेहान इख़्तियार नमाज़ पढ़कर अल्लाह के आगे गिड़गिड़ा रहा था — उस ज़ालिम लड़की के दिल को उसके दिल की हालत महसूस हो जाए, यही दुआ कर रहा था।
---
रमना वक़ार
“मेरे अल्लाह, तू जानता है कि मेरा दिल किसी शख़्स के लिए नहीं पिघल सकता,
ये किसी के जज़्बों की क़दर नहीं कर सकता।
क्योंकि मैं जानती हूँ अपनी हदें — मोहब्बत के नाम पर बहुत लोगों को बदनाम और रुस्वा होते देखा है मैंने।
ये जो शादी से पहले की मोहब्बत होती है, ये बेइमाने होती है।
अल्लाह, जिस शख़्स को तूने मेरे लिए मुक़र्रर कर दिया है, वही सबसे बेहतर है।
मुझे ऐसी मोहब्बत और जुनूनी तवज्जुह से कोई ताल्लुक नहीं।”
“अल्लाह, तू जानता है ना मेरे दिल में क्या है — बेशक तू सबसे बेहतर जानता है।
अगर लोग मुझे पत्थर का ख़िताब देते हैं, तो मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।
अगर लोग मुझे घमंडी कहते हैं, तो भी मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।
क्योंकि मुझे किसी की मोहब्बत नहीं चाहिए — ये झूठ और धोखे के सिवा कुछ नहीं।
अल्लाह, बस अपनी पनाह में रखना मुझे,
मुझे कभी इस दुनिया के हवाले मत करना।
बस तेरी मोहब्बत मेरे साथ है, और मुझे तेरे सिवा कुछ नहीं चाहिए।”
रमना ने अपनी आँखों से आँसू पोंछे — और अपनी ज़मीन पर बिछी जायनामाज़ तह कर दी।
मेरी ज़िंदगी तो बेक़रार है,
जो यूँ ही बेवजह गुज़र रही है।
निकलना है अगर इस जिस्म से जान,
तो क्यों ना आज ही सही...
हर चीज़ को मौत का मज़ा चखना है,
हर इंसान को एक दिन मिट्टी में मिलना है —
तो क्यों ना मैं भी आज ही चला जाऊँ?
उसके बिना जीना ऐसा लगता है
जैसे पानी के बिना प्यासा,
वो समझता नहीं,
पर उसे समझाना भी आसान नहीं —
जैसे कोई लाइलाज बीमारी हो।
अब क्या ही जीऊँ मैं उसे याद करके,
उसकी यादें अब मेरे दिल में शोर करने लगी हैं।
ये सफ़र उसके बिना मुकम्मल नहीं हो सकता...
अब तो ख़त्म हो जाए ये साँसों का सिलसिला,
बस अब और नहीं —
मुझे जीना नहीं है उसके बिना...
आगे इस कहानी में क्या हो सकता है...?
रमना वक़ार के दिल में मोहब्बत के लिए कोई जगह क्यों नहीं है?
हया कौन थी... और उसका रमना की ज़िंदगी से क्या रिश्ता था?
ज़ेहान इख़्तियार आखिर कौन है? क्या वही उमर जमाल है, या दोनों की कहानी में कोई ऐसा राज़ छिपा है जो सब कुछ बदल देगा?
क्या उमर जमाल अपनी मोहब्बत को मुकम्मल कर पाएगा, या उसकी मोहब्बत सिर्फ़ एक इम्तिहान बनकर रह जाएगी?
क्या शबे नूर की एकतरफ़ा चाहत किसी नए तूफ़ान को जन्म देगी?
और सबसे बड़ा सवाल...
क्या रमना वक़ार का पत्थर बन चुका दिल कभी किसी के लिए धड़केगा, या वह हमेशा सिर्फ़ अल्लाह की मोहब्बत में ही सुकून तलाश करती रहेगी?
इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे "राहे बिस्मिल्ल" के आने वाले अध्यायों में...
इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?
🌿 इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?
हर मोहब्बत का अंजाम मिलन नहीं होता, लेकिन हर सच्ची मोहब्बत इंसान को कुछ न कुछ सिखाकर ज़रूर जाती है।
अल्लाह पर तवक्कुल और अपने उसूलों पर कायम रहना हर हाल में ज़रूरी है।
किसी के इंकार का मतलब उसकी बेइज़्ज़ती करना नहीं, बल्कि उसकी पसंद और फैसले की इज़्ज़त करना है।
इंसान का गुज़रा हुआ दर्द उसकी पूरी ज़िंदगी बदल सकता है, इसलिए किसी को जज करने से पहले उसके हालात समझना चाहिए।
दुनिया की हर मोहब्बत से बढ़कर अल्लाह की मोहब्बत और उसकी रज़ा है।
यही "राहे बिस्मिल्ल" का सबसे ख़ूबसूरत पैग़ाम है।
रीडर्स के लिए शुक्रिया sms
🌸 मेरी प्यारी रीडर्स के नाम...
सबसे पहले दिल की गहराइयों से आप सभी का शुक्रिया।
आपने "राहे बिस्मिल्ल" का पहला कदम मेरे साथ रखा। उम्मीद करती हूँ कि इस कहानी की शुरुआत ने आपके दिल में कुछ सवाल, कुछ एहसास और आगे पढ़ने की एक ख़ूबसूरत बेचैनी ज़रूर पैदा की होगी।
यह सफ़र अभी बस शुरू हुआ है। आगे इस कहानी में ऐसे राज़ सामने आएँगे, ऐसे इम्तिहान आएँगे और ऐसे जज़्बात महसूस होंगे, जो शायद आपके दिल को लंबे समय तक याद रहें।
अगर आपको कहानी पसंद आए, तो अपना फ़ीडबैक ज़रूर दीजिए। आपके कमेंट्स, आपकी दुआएँ और आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी हिम्मत हैं।
दुआ कीजिए कि मैं इस कहानी को उसी खूबसूरती के साथ मुकम्मल कर सकूँ, जैसी आपने इससे उम्मीदें बाँधी हैं।
आप सभी का दिल से शुक्रिया। ❤️
— आपकी राइटर,
अफ़साना वाहिद ✍️🤍



Comments
Post a Comment