Kandeel, part, 25
चलो गेस्ट हाउस के अंदर चलो।
सैफ ने हुकुम सुनाने वाले अंदाज में कंदील से कहा।
जी नहीं मैं अंदर नहीं जाऊंगी।
कंदील की समझ में नहीं आ रहा था ।
कि वह उसको इस गेस्ट हाउस में क्यों लेकर आया है।
वह अकेली उसके साथ इतनी दूर तक आ गई थी।
और इस वक्त उसे सैफ से बहुत ही ज्यादा डर लग रहा था।
उसने साफ इनकार करते हुए गेस्ट हाउस में जाने से मना कर दिया?
सैफ ने एक नजर कंदील की तरफ डाली।
और उसका हाथ पकड़ते हुए।
लगभग उसे खींचता हुआ गेस्ट रूम के अंदर ले जाने लगा?
सैफ यह क्या कर रहे है आप प्लीज छोड़िए मुझे?
क्या बदतमीजी है?
कंदील बोल रही थी।
लेकिन सैफ उसकी सुन ही नहीं रहा था।
वह अपनी धुन में उसका को खींचता हुआ।
गेस्ट रूम के अंदर लेकर आ गया।
कंदील हर मुमकिन कोशिश कर रही थी।
की सैफ उसका हाथ छोड़ दे ।
लेकिन वह अपनी कोशिश में नाकामयाब हो रही थी। क्योंकि कहां सैफ दरमियां कद चौड़ा सीना और बॉडीबिल्डर वाला जिस्म कंदील तो वैसे ही उसके सामने कमजोर लगती थी।
कोशिश करने से भी कोई फायदा नहीं था।
सैफ उसे गेस्ट हाउस के एक रूम में लेकर आ गया। और उसको लगभग बैड पर धकेलते हुए, उसने रूम का दरवाजा लॉक कर दिया।
क्या बदतमीजी है यह मिस्टर सैफ?
क्या करना चाहते हैं आप?
कंदील डर गई थी उसके दरवाजा लॉक करने से।
करना तो मै बहुत कुछ चाहता हूं ।
और मैं कर भी सकता हूं।
मगर फिलहाल तो,तुम ये कपड़े पहन लो।
सैफ ने मेज पर रखे हुए दो शॉपर कंदील के आगे बढ़ते हुए कहा।
क्या है इसमें? कंदील ने कहा।
कंदील समझी नहीं थी कि उस शॉपर में क्या है?
कंदील का डरा हुआ चेहरा और भीगी हुई पलकें।
सैफ को हर्ट कर रही थी।
तुम खुद ही चेक कर लो कि इसमें क्या है?
सैफ ने कहा।
और 15 मिनट में रेडी होकर बाहर आ जाओ। उसके लहजे से ऐसा लग रहा था कि वह कंदील को वार्निंग दे रहा है।
सैफ अपनी बात कह कर दरवाजे से बाहर जा चुका था। और कंदील के हाथों में जो शॉपर थे।
कंदील उन्हें खोलकर देखने लगी।
उस शॉपर में शादी का जोड़ा और ज्वेलरी मौजूद थी
मै हरगिज ये सब नहीं पहनूंगी।
कंदील ने सोचा।
और उन शॉपर को बैठ के बराबर मेज पर
रख दिया।
कुछ देर बाद जब सैफ रूम मे दाखिल हुआ तो उसने देखा जिस हालत मे वो कन्दील को छोड़कर गया था।
अभी भी वह उस तरह बैठी थी।
उसने उन कपड़ा और ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया था।
कंदील क्या सच में तुम्हारी समझ में सिधी साधी बात नहीं आती है?
मैंने तुमसे कहा था कि 15 मिनट में तुम बिल्कुल रेडी हो जाओ। लेकिन तुम रेडी नहीं हुई।
कांदिल ने नजर उठाकर सैफ की तरफ देखा।
वह क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए।
दूल्हा बनकर बिल्कुल तैयार था।
कंदील ने गुस्से भरी निगाह उस पर डाली।
और मुंह दूसरी तरफ घूम लिया।
सैफ को उसकी हरकत बहुत क्यूट लगी थी।
उसकी होठों पर हल्की सी स्माइल आ गई।
यह बीवीयो वाले नखरे बाद में दिखा लेना मोहतरमा।
अभी काजी साहब बाहर बैठे हैं निकाह के लिए लेट हो रहे हैं हम।
उसने नजदीक आकर कंदील के कान में
सरगोशी की।
सैफ आप दूर रहिए मुझसे।
बिल्कुल मेरे नजदीक आने की कोई जरूरत नहीं है।
उसने अपने दोनों हाथों से सैफ को दूर करते हुए कहा।
आप क्या समझते हैं, आपकी इतनी चिप हरकत से। मै डर कर आपसे शादी कर लूंगी।
याद रखिए सैफ साहब, ऐसा हरगिज नहीं होगा।
मै हरगिज आपसे शादी नहीं करूंगी।
कंदील ने अपने पर्स की जिप खोलकर, मोबाइल निकला।
और कोई नंबर डायल करके, अपने कान से लगाया?
सैफ ने जैसे ही मोबाइल उसको कान से लगाते हुए देखा। उसने वह मोबाइल, कंदील के हाथ से छीन लिया।
और गुस्से में आकर जमीन पर फेंक दिया। जमीन पर गिरने से मोबाइल के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे।
कंदील हैरान नजरो से सामने खड़े हुए सैफ की तरफ देख रही थी।
मुझे पता था कि तुम आसानी से नहीं मानोगी।
इसलिए सब कुछ मैंने पहले ही तैयार करके रखा था।
सैफ ने कहकर उसे रूम में लगे एलसीडी को रिमोट से ऑन किया।
उसे एलसीडी पर आगा जान हॉस्पिटल में लेते हुए दिख रहे थे।
एक नर्स बिल्कुल उनके नजदीक खड़ी हुई थी।
उनकी देखभाल करने के लिए।
आगा जान की आंखें बंद थी।
और उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई थी।
ब्लड प्रेशर और हार्ट की मशीन उन्हें कवर कर कर रही थी।
आगा जान आगा जान।
इन्हे क्या हुआ है?
क्या किया है आपने आगा जान के साथ?
कंदील डरते डरते सैफ से बोली।
मैंने अभी तक इनके साथ कुछ किया नहीं है।
डरने की कोई जरूरत नहीं है।
यह ठीक है।
सिर्फ वीकनेस की वजह से उनको ड्रिप लगी हुई है।
सैफ ने कहा।
लेकिन अगर तुमने अभी इसी वक्त मुझसे शादी नहीं की, तो कंदील ,इस वक्त इनको कुछ भी हो सकता है।
सैफ कंदील को धमकी देने लगा था।
तभी सैफ ने अपनी पॉकेट से अपना मोबाइल निकला। और किसी को नंबर डायल करने लगा।
कंदील ने देखा।
उस एलसीडी में जो नर्स थी।
उसने भी अपनी पॉकेट से फोन निकाल कर रिसीव किया।
सैफ फोन को स्पीकर पर लगा चुका था।
जी तानिया नवाब साहब कैसे हैं?
सैफ ने सवाल किया।
सर वह बिल्कुल ठीक है, आराम कर रहे हैं ।
डॉक्टर अभी उन्हें नशे की इंजेक्शन देकर गया है।
स्पीकर से आवाज आ रही थी।
एक नजर कंदील टीवी स्क्रीन पर डाली।
वहां से नर्स के होंठ हिलते हुए दिख रहे थे।
कंदील को यह समझने में देर नहीं लगी कि इस वक्त सैफ ने जिसको फोन मिलाया है।
वह आगा साहब की, देखभाल कर रही है वह नर्स है।
अच्छा तान्या, लेकिन मैंने आपको कुछ समझाया है आपको याद है ना।
सैफ ने तानिया को कुछ याद दिलाते हुए कहा।
जी सर मुझे सब याद है।
आपने मुझसे कहा, कि अगर मैं आपको ऑर्डर दूं।
तो मै जहर की का इंजेक्शन, नवाब साहब की ड्रिप में मिला सकती हूं।
नर्स ने उधर से जवाब दिया।
और कंदील अपनी आंखें फाड़ने लगी।
कंदील ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया।
गुड वैरी गुड तान्या।
आपको याद है, सैफ ने कहकर फोन को काट दिया।
इसका तो यह मतलब है सैफ अगर मैं आपसे इसी वक्त शादी नहीं करूंगी तो आप आगा जान को मार डालेन्गे।
कंदील ने ऑसू भरी नजरो से सैफ की तरफ देखते हुए
कहा।



Comments
Post a Comment