Kandeel, part ,19
उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि कौन है।
यह शख्स
कंदील ने उस शख्स से खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की। लेकिन कंदील की कोशिश नाकामयाब रही।
कंदील ने हार मानते हुए अपने हाथ पैर झटकना बंद कर दिए।
बहुत खूबसूरत मौसम है कंदील।
और उस पर तुम्हारी आमद।
यह ऐसे लम्हे हैं जो मै चाह कर भी मैं भूल नहीं सकता हूं। उसकी गरम-गरम सांसे।
कंदील के कानों पर महसूस हो रही थी।
और वह आहिस्ता आहिस्ता कंदील से कह रहा था।
कंदील के मुंह से सिर्फ ऊ ऊ ऊ की आवाज निकल रही थी। क्योंकि उसने कंदील का मुंह को अपने हाथ से बंद कर रखा था?
इस गुस्ताखी के लिए माफी चाहता हूं ।
मैंने तुम्हें बिना बताए पकड़ लिया।
अगर तुम मुझे यहां पर देखती तो चीख मारती।
जिससे तुम्हारी हवेली के सारे लोग यहां मौजूद हो जाते हैं। इसलिए मैंने तुम्हें इस तरह से पीछे आकर पकड़ा था।
लेकिन मेरा इरादा कुछ भी गलत नहीं था कंदील।
सैफ ने कंदील के मुंह से हाथ हटाते हुए कहा।
सैफ ने जैसे ही कंदील के मुंह से हाथ हटाया था।
कंदील ने अपने जिस्म की पूरी ताकत जमा करते हुए। सैफ के हाथ पर बहुत तेज काटा।
जिससे सैफ की चीख निकली।
सैफ कंदील को छोड़कर पीछे हट गया।
बहुत तेज कटती हो यार तुम।
सैफ अपने हाथ को सहलाता हुआ बोला।
उसके हाथ पर खून निकलने लगा था।
सैफ साहब जब शेरनी के मुंह पर हाथ रखोगे। तो बच कैसे सकते हो?
और आपकी हिम्मत कैसे हुई?
मेरी हवेली और मेरे रूम में इस तरह दाखिल होने की। क्या समझते हो आप खुद को?
आप क्या समझते हो आपकी इन हरकतों की वजह से मैं आपसे शादी करने के लिए हां कर दूंगी?
आप अपने दिमाग से ये बात निकाल दीजिए मिस्टर सैफ।
मैं कभी आपसे शादी नहीं करूंगी।
याद रखिएगा आप इस बात को।
कंदील की आंखों में आंसू आ गए थे।
इस वक्त वह पिन्क नाइट सूट पहने बालो को खोले हुए इस हसीन मौसम मे क्यूट लग रही थी।
उस पर कंदील की भीगी ऑखे (कंदील नाम उस पर बहुत सूट करता था ।
क्योकी उसकी गहरी काली ऑखे और उनकी चमक इसका मतलब ही कंदील होता है)
उस पर कंदील के होंठ के पास का तिल इस वक्त यह हथियार काफी थे किसी का भी कत्ल करने के
लिए।
क्यों मेरे इस तरह से पीछे पड़ गए हैं?
बताइए क्या बिगाड़ा है मैंने आपका?
जब से आपसे मिली हूं आपकी बातों से और आपकी हरकतों से डिप्रेशन में आ गई हूं मैं मिस्टर सैफ कंदील ने अपने बालों को दोनों हाथों से पकड़ कर घुटनों के बाल नीचे बैठ गई थी।
और रोने लगी थी।
आप क्यों मुझे इस तरह परेशान कर रहे हो?
जबकि मैं आपको सब क्लियर बता चुकी हूं।
फिर भी आप बेहूदा हरकतें करके परेशान कर रहे हो मुझे?
वह थोड़ी तेज आवाज में बोली थी।
कंदील ,आई एम रियली सॉरी, की मेरी बातों से और मेरी हरकतों से आप हर्ट हो रही हैं।
लेकिन मैंने सोच लिया था आपको पहली बार देखकर।
चाहे मैं जिंदगी भर ऐसे ही रहूं। लेकिन आपके सिवा किसी और से शादी नहीं कर सकता हूं।
सैफ भी घुटनों के बल बैठता हुआ बोला।
ये जानते हुए भी कि मैं आपसे शादी नहीं करना चाहती फिर भी आप मुझे ही शादी करोगे।
यह सोच क्यों बना ली है आपने, अपनी?
क्यों नहीं करना चाहती हो आप मुझसे शादी बताइए क्या बुराई है मुझ में?
देखिए मुझे ठीक से खासा हैंडसम हूं मैं।
उसने कंदील की थोड़ी को ऊपर करते हुए कहा।
कंदील कुछ लम्हे के लिए उसको देखती रही।
झूठ नहीं कह रहा था वह खासा हैंडसम और स्मार्ट था। लेकिन कंदील को इस बात से कोई मतलब नहीं था।
देखिए मिस्टर सैफ आप मुझे समझने की कोशिश कीजिए ।
आप बहुत अच्छे इंसान है स्मार्ट है हैंडसम है।
लेकिन मैं आपसे शादी नहीं कर सकती हूं।
एक तो मेरी शादी नहीं करने की वजह की मेरे घर वाले आपसे शादी नहीं करना चाहती हू ।
और दूसरी यह के अभी मुझे डॉक्टर बनना है ।
मेरे करियर को सेट करना है?
अपने ऐम के अलावा कुछ नहीं सोचती हूं मैं।
कंदील ने सैफ से कहा।
मैंने आपकी पढ़ाई से आपको नहीं रोका मैं आपसे प्रॉमिस करता हूं कि मैं आपके साथ ही रहूंगा।
अब जब तक डाक्टर नही बन जाती मैं आपको नहीं रोकूंगा।
लेकिन आपको मुझसे ही शादी करनी पड़ेगी।
वो ऐसे वार्निंग भरे लहजे में बोल रहा था। जैसे दूसरा कोई ऑप्शन है ही नहीं।
अरे सैफ साहब मुझे आपसे तो क्या मुझे किसी और से भी शादी नहीं करनी है ?
आप चले जाइए यहां से।
कंदील गुस्से में उठती हुई बोली।
नहीं जब तक आप शादी के लिए हां नहीं करोगी।
मैं यहां से नहीं जाऊंगा चाहे कोई भी आ जाए यहां पर ।
चाहे आपकी हवेली के सारे लोग इस रूम में आकर जमा हो जाए।
मैं नहीं डरता हूं किसी से।
उसके किसी भी अंदाज से नहीं लग रहा था ।
कि वह किसी बात से डरता है।
या किसी बात से पीछे हटेगा।
उसने तो बस एक ही सोच बना ली थी कि कंदील से शादी करनी है।
सैफ उसे धमकता हुआ कंदील के नजदीक आ गया।
दूर रहिए मुझसे ।
मेरे नजदीक आने की कोई जरूरत नहीं है।
कंदील ने सैफ को पीछे धक्का देते हुए कहा।
कंदील साफ लफ्जों में सुन लो अगर तुम्हारे और मेरे बीच में कोई आया तो।
सैफ को उसके धक्का देने पर बहुत तेज गुस्सा आने लगा था।
तो क्या, क्या कर लेंगे, आप मिस्टर सैफ?
कंदील बोली।
ता मै उसको रास्ते से हटाने के लिए उसे जान से भी मार सकता हूं।
कंदील ने देखा।
उसके चेहरे पर वह सच्चाई थी। और उसकी आंखें गुस्से से लाल हो रही थी।
उसके लफ्जों से कंदील अन्दर डर कर सहम गई थी।
इस वक्त मैं जा रहा हूं।
लेकिन अपने जहन को खोलकर मेरी एक बार अपने जहन में जब्त कर लीजिए।
मिस कन्दील जफर।
ठीक-चार दिन बाद आपको मुझसे शादी करना पड़ेगी। और अगर आप नहीं मानी।
तो आपके किसी फैमिली मेंबर की जान जा सकती है।
सैफ ने उसे वार्निंग दी।
और खिड़की के रास्ते से नीचे उतरने लगा।
इसी रास्ते से वह रूम में दाखिल हुआ था।
और कंदील के जैहन में उसकी सिर्फ एक ही बात गूंज रही थी।
कि तुम्हारे और मेरे बीच में जो शख्स भी आ जाएगा। उसकी जान भी ले सकता हूं।



Comments
Post a Comment